कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक प्रभावी वैक्सीन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, अमेरिका स्थित फार्मास्युटिकल प्रमुख फाइजर और जर्मन बायोटेक फर्म बायोएनटेक ने सोमवार को कहा कि उनकी वैक्सीन ताजा क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है. कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने में जुटी फाइजर और बायोएनटेक ने जानकारी देते हुए बताया कि फेज-3 के ट्रायल में कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है.
...