कोविड-19 महामारी के कारणों का अध्ययन करने के लिए WHO की टीम गुरुवार को वुहान पहुंची है. चीन ने इस 13 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय टीम के दो सदस्यों को महामारी के केंद्र वुहान की यात्रा करने पर रोक लगा दी है. बताया जा रहा है कि सिंगापुर में कोरोना वायरस एंटीबॉडी परीक्षण में असफल होने के बाद सदस्यों पर यात्रा की रोक लगाई गई है.
...