⚡बांग्लादेश में कल आम चुनाव के लिए मतदान, प्री‑पोल सर्वे में BNP और जमात‑ए‑इस्लामी के बीच कड़ा मुकाबला
By Nizamuddin Shaikh
बांग्लादेश में शेख हसीना के पतन के बाद पहले आम चुनाव 12 फरवरी 2026 को होने जा रहे हैं. करीब 12.7 करोड़ मतदाता कल 13वीं जातीय संसद के लिए वोट डालेंगे, जिसमें बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है.