अमेरिकी संसद परिसर में एक कार सवार चालक द्वारा दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दिए जाने की घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार चलाने वाले शख्स की पहचान 25 वर्षीय नोआ ग्रीन के रूप में की गई है, जिसे शुक्रवार दोपहर को मौके पर पुलिस ने गोली मार दी थी, जिसके चलते अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
...