⚡भारत पर आरोप मढ़ रहे पाकिस्तान को अफगानिस्तान का करारा जवाब
By Vandana Semwal
काबुल और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद (Mohammad Yakub Mujahid) ने पाकिस्तान के उन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें भारत पर क्षेत्रीय अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया गया था.