व्हाट्सएप 1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए काम करना बंद कर देगा. लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने बताया है कि व्हाट्सएप 1 नवंबर से कई पुराने मॉडल के स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेगा. व्हाट्सएप एफएक्यू सेक्शन की जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला टेक्स्टिंग प्लेटफॉर्म एंड्रॉएड 4.0.3 आइसक्रीम सैंडविच, आईओएस 9 और काईओएस 2.5.0 पर चलने वाले सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देगा.
...