मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने मंगलवार को अपने स्टेटस में आने वाले नए फीचर्स की घोषणा की, जिसमें 'वॉयस स्टेटस', 'स्टेटस रिएक्शन्स' और बहुत कुछ शामिल हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए फीचर्स विश्व स्तर पर उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू हो गए हैं और आने वाले हफ्तों में सभी के लिए उपलब्ध होंगे.
...