⚡पूर्व एजी मुकुल रोहतगी के खिलाफ ललित मोदी की पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वकीलों को झगड़े में न करें शामिल
By IANS
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी द्वारा भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के खिलाफ की गई टिप्पणी के संबंध में एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए कहा कि वकीलों को परिवार के झगड़े में शामिल नहीं होना चाहिए.