भारतीय रॉकेट, पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 49 की शनिवार शाम लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. यह देश के रडार इमेजिंग उपग्रह और नौ अन्य विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपित करेगा. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी. इस रॉकेट वैरिएंट का इस्तेमाल पहली बार 24 जनवरी, 2019 को माइक्रोसेट आर उपग्रह को कक्षा में रखने के लिए किया गया था.
...