हमारे सौर मंडल में दो सबसे बड़े ग्रह, बृहस्पति और शनि साल 2020 की सबसे लंबी रात यानी 21 दिसंबर की रात को करीब 800 साल बाद एक बार फिर से मिलेंगे. दरअसल, शीतकालीन संक्रांति 21 दिसंबर से शुरू होगी और उसी दिन ये दोनों ग्रह संरेखित होंगे. पिछली बार ये दोनों ग्रह साल 1226 में एक साथ आए थे. ये दोनों ग्रह अगले दो हफ्तों में एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे.
...