नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि ओप्पो ने बेहतरीन फीचर्स वाला एक स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ओप्पो के इस फ़ोन का नाम रेनो 5 प्रो 5जी है. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी ने इसे आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया है. इस फोन में कंपनी ने शानदार फीचर्स दिए हुए हैं. ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी में 64 मेगा पिक्सल कैमरा और 65W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है.
...