भारत के कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) प्रमुख संचालक के रूप में उभरे हैं और अगले दो वर्षों में जीसीसी द्वारा लीजिंग में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है. यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. रियल एस्टेट सर्विस फर्म कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी द्वारा 2027 तक 60-65 मिलियन वर्ग फुट ग्रेड ए ऑफिस स्पेस लीज पर लिए जाने का अनुमान है.
...