यह बेवसाइट आपको बताएगी कि कैसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म आपकी सहमति के बिना पते, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी सहित आपके संवेदनशील डेटा को संभावित रूप से देख सकते हैं. इन एप ब्राउजर नाम की वेबसाइट में एक टूल है जो आपको बताएगा कि लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जावास्क्रिप्ट कोड को तीसरे पक्ष की वेबसाइटों में इंजेक्ट कर रहे हैं जो उपयोगकर्ता के लिए संभावित सुरक्षा और गोपनीयता जोखिम का कारण बनते हैं.
...