आज कल साइबर हमला एक बड़ी चिंता बनकर उभरा है. केंद्र सरकार ने हाल ही में इंटरनेट ब्राउजर गूगल क्रोम (Google Chrome) यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने उन यूजर्स के खिलाफ 'उच्च गंभीरता' (High Severity) वाली चेतावनी जारी की है जो वर्तमान में इंटरनेट (Internet) ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का उपयोग कर रहे हैं.
...