अमेरिका की कंपनी ओपनएआई पर कुछ परिवारों ने मुकदमा किया है. उनका आरोप है कि कंपनी ने अपना नया मॉडल जीपीटी-4ओ जल्दबाज़ी में बाज़ार में उतार दिया. परिवारों का कहना है कि इस मॉडल की वजह से उनके अपने लोगों को मानसिक नुकसान पहुंचा और कुछ मामलों में लोगों ने आत्महत्या भी कर ली. ओपनएआई ने मई 2024 में जीपीटी-4ओ मॉडल जारी किया था.
...