भारत में अपने ग्रोथ को जारी रखते हुए, एप्पल ने इस साल की दूसरी तिमाही में देश में 12 लाख से अधिक आईफोन्स की बिक्री की, जिसमें 94 प्रतिशत की भारी वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की गई. सोमवार को जारी किए गए डेटा में इसकी जानकारी दी गई है. मार्केट इंटेलिजेंस फर्म साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आईफोन 12 और 13 मॉडल की शानदार बिक्री हुई है...
...