भारत की महिला टीम को नॉक-आउट राउंड के लिए क्वालीफाई करने के लिए मिस्र के खिलाफ अपना मैच जीतने की जरूरत थी और उन्होंने अच्छी शुरूआत की. राष्ट्रमंडल गेम्स की मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला ने हाना गोडा पर 3-0 (11-6, 11-4, 11-1) से जीत के साथ भारत को शानदार शुरूआत दी.
...