महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है.
...