विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने एआईपी की क्रोस हमंगईहसांगी को शिकस्त दी और सर्वसम्मति से 5-0 से जीत हासिल की. फाइनल में उनका सामना आरएसपीबी की पूनम से होगा. मौजूदा टूर्नामेंट में 12 भार वर्गो में प्रतिस्पर्धा करते हुए 302 मुक्केबाजों की भागीदारी देखी जा रही है.
...