भाविना स्वर्ण पदक हासिल करने से अब महज एक कदम दूर रह गई हैं. पहला गेम 7-11 से हारने के बाद, गुजरात के अहमदाबाद की 34 वर्षीय सरकारी कर्मचारी ने रियो पैरालंपिक खेलों की रजत पदक विजेता मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11,11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया.
...