अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार यानी आज स्पेन को 3-0 से शिकस्त दी है. देश के लिए दो गोल रुपिंदर पाल सिंह और एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया. टीम इंडिया ने इससे पहले न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी. हालांकि पिछले मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से हार का सामना करना पड़ा था.
...