हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल और डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीतने पर योगेश कथुनिया को क्रमश: छह करोड़ और चार करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है.
...