टोक्यो ओलंपिक 2020 में आज का दिन भारत के लिए शानदार रहा. देश के लिए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आठवीं वरीयता प्राप्त चीन की ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13 और 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं.
...