भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी उनके अस्तित्व के लिए नहीं थी. इंग्लैंड ने तीसरे दिन पहली पारी में 432 रन बनाए और उसे 354 रन की बढ़त हासिल हुई. भारत ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 215 रन बनाए थे.
...