⚡विलियमसन ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में हार को भुला पाना मुश्किल
By IANS
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल हारने के बाद, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को कहा कि इस हार को भुला पाना मुश्किल है और उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने बुरी तरह से उन्हें मात दी.