स्पेन की इस नई टीम की अगुवाई लगातार दो गोल्डन ब्वॉय पुरस्कार विजेता पेड्री और गावी करेंगे। इन खिलाड़ियों की कोस्टारिका की अनुभवी टीम के सामने कड़ी परीक्षा होगी। कोस्टारिका ने अपनी टीम में कुछ उन खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने उसे आठ साल पहले क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।
...