मंधाना अच्छी फॉर्म में थीं और उन्होंने सेमीफाइनल से पहले तीन मैचों में 10, 52 और 87 रनों की पारी खेली थी. लोगों को उम्मीद थी कि इस बार वह टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जीत दिलाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं. मंधाना करियर में पांचवीं बार नॉकआउट मैच खेली हैं. वह अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाई हैं. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 34 रन रहा है.
...