पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन का मानना है कि कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी शैली दूसरी पारी की दिशा तय करेगी. इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन तक भारत ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं. टीम के पास 52 रनों की मामूली बढ़त है.
...