महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और बर्मिघम में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022 Birmingham) में लॉन बॉल्स महिला स्वर्ण पदक विजेता टीम की प्रशंसा की. तेंदुलकर ने देशवासियों से किसी भी खेल को अपनाने और इसे नियमित रूप से खेलने का आग्रह किया.
...