⚡रॉस टेलर की संन्यास से वापसी, समोआ के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर
By IANS
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने संन्यास से वापसी का फैसला लिया है. टेलर अब एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में समोआ का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से ओमान में खेला जाना है.