भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने मंगलवार को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है. 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अब तक एकमात्र उम्मीदवार हैं और नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो रही है.
...