अफगानिस्तान के प्रमुख लेग-स्पिनर राशिद खान को वनडे विश्व कप-2023 के बाद पीठ की सर्जरी करवानी पड़ी थी. इस खिलाड़ी का मानना है कि सर्जरी के तुरंत बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करके उन्होंने गलती कर दी. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलने वाले राशिद खान ने करीब दो महीने का ब्रेक लिया.
...