रविवार को चौथे मुक़ाबले में पाकिस्तान ने नाटकीय तरीके से मात्र 3 रन से जीत दर्ज करने के बाद सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. इंग्लैंड को 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन चाहिए थे और उसके हाथ में तीन विकेट थे, कप्तान बाबर आजम द्वारा बहुत ही चतुराई से डिजाइन की गई फील्डिंग ने पाकिस्तान को शान मसूद के थ्रो पर रन आउट कर आखिरी विकेट से ले कर मैच को 3 रन से जीत लिया. पिछले मैच में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड इस मुक़ाबले में जीतने के लिए बेताब होगा.
...