भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ 'डायमंड लीग-2025' में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है. फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की.
...