भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी ने गुरुवार को मदुरै में चिंतामणि के पास वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया. इस मौके पर धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच बेताबी दिखी. मुंबई से एक निजी विमान से मदुरै पहुंचे धोनी तमिलनाडु के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे. 300 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित यह विश्व स्तरीय स्टेडियम 12.5 एकड़ में फैला है और इस क्षेत्र में क्रिकेट का एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है.
...