लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में महज 104 रन पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 37 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर पांच चौके लगाए. तिलक वर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बटोरे.
...