अगर भारतीय टीम अगले मैच में हार जाती है तो पाकिस्तान को मुकाबले में बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो भारत और पाकिस्तान के अंक बराबर हो जाएंगे और फैसला दोनों टीमों के बीच रन रेट के आधार पर होगा. अभी पाकिस्तान का रन रेट बेहतर है, ऐसे में उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की ज्यादा संभावना है.
...