मेरा जन्म बिहार में हुआ. परवरिश भी वहीं हुई लेकिन झारखंड में बहुत क्रिकेट खेला हूं. यहीं से मुझे भारतीय टीम में जाने का मौका मिला. मुझे पसंद करने वाले लोग बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों में हैं. दोनों ही राज्यों से प्यार है और फैंस का प्यार मिलता भी है. मेरा परिवार अब भी बिहार में रहता है. दोस्त दोनों जगहों पर हैं. ऐसे में मैं बिहारी हूं या झारखंडी? यह सवाल जरूरी नहीं है.
...