इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम का सफर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन ने इस सीजन में 9 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं. उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है. बचे हुए बाकी मैचों में उन्हें जीत हासिल करनी ही होगी और टीम संसाधनों का भी बेहतर इस्तेमाल करना होगा.
...