भारत-नेपाल के बीच खेलों के जरिए दोस्ती और सहयोग को नई ऊंचाई देने के मकसद से इंडो-नेपाल यूथ गेम्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जा रहा है. यह चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा स्टेडियम में होने जा रही है. 6 से 10 अक्टूबर के बीच खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में दोनों देशों के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे.
...