देशभर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसानों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान' के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
...