भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. खिलाड़ियों ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया है. साल 1975 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जूलियन 4 अक्टूबर को दुनिया छोड़ गए.
...