18 जनवरी (बुधवार) को IND बनाम NZ पहला ODI 2023 हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस दोपहर 01:00 बजे होगा. भारत और न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट में अभी तक 113 बार आमने सामने हुई हैं, जिसमे से 55 मुकाबले भारतीय टीम ने तो कीवी टीम ने 50 वनडे पर कब्ज़ा किया है. इसमें सात मुकाबले बेनतीजा रहे हैं जबकि एक मैच टाई रहा है. भारत ने घर में 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं.
...