⚡आयरलैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए युवा टीम की घोषणा
By IANS
आयरलैंड ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए लॉरा डेलानी के नेतृत्व में एक युवा टीम का ऐलान किया. लॉरा डेलानी उस टीम का नेतृत्व करेंगी, जिसकी विश्व कप के लिए औसत आयु 24 वर्ष है.