भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा रहे अहमदाबाद टेस्ट में 6/91 विकेट लिए थे. अश्विन को 17.28 के औसत से 25 विकेट लेने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था.
...