हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात 20 अगस्त से ओमान के अल-अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाले पर एशिया कप क्वालीफायर के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. क्वालीफायर की विजेता टीम 27 अगस्त से दुबई और शारजाह में शुरू होने वाले मुख्य एशिया कप इवेंट में भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में जगह बनाएगी. विजेताओं के लिए उनके पास भारत (31 अगस्त) और पाकिस्तान (2 सितंबर) के खिलाफ मुकाबला करने का मौका मिलेगा.
...