भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला खेला जाना है, जिसमें हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने के इरादे से उतरेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने फखर जमां का विकेट लेने के साथ ही सर्वाधिक टी20 विकेट्स लेने वाले भारतीयों के मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया था.
...