न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन वर्तमान में क्रिकेट सर्किट के सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में से एक हैं. फरवरी 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से जेमीसन को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में विशेष रूप से टेस्ट मैचों में बल्ले और गेंद के साथ न्यूजीलैंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है.
...