अल-फातेह मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा – ‘यह अध्याय समाप्त हुआ. कहानी? अब भी लिखी जा रही है. सभी का आभारी हूं.’ इस पोस्ट से यह संकेत मिला कि रोनाल्डो अल-नासर छोड़ने का मन बना चुके हैं. अल-नासर के साथ उनका दो साल का अनुबंध इस गर्मी में समाप्त हो रहा है और अभी तक उन्होंने नया अनुबंध तय नहीं किया है.
...