राष्ट्रीय चयन समिति के सफेद बॉल विशेषज्ञ सूर्यकुमार यादव को लाल बाल विशेषज्ञ सरफराज खान पर प्राथमिकता देकर भारतीय टीम में शामिल किये जाने के फैसले पर विशेषज्ञ और प्रशंसकों ने सवाल उठाये हैं. पूर्व भारतीय ओपनर और जाने माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले पहले व्यक्ति थे.
...